उपायुक्त ने मेराल में डिलरों के साथ बैठक कर समय पर उपभोक्ताओं को राशन देने का दिया निर्देश

Location: Meral

मेराल

गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में मेराल प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ मंगलवार को राशन वितरण किए जाने संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में राशन वितरण के तहत लाभुकों को ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराने संबंधित निर्देश दिया गया। जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने हो रही परेशानी से डीसी को अवगत कराया। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा ई-पॉस मशीन एवं तराजू में आ रही परेशानियों के बारे में बताया गया। साथ ही मशीन की बैटरी, चार्जर खराब होने की स्थिति से भी अवगत कराई गई। इस संदर्भ में उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा मौके पर उपस्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडे को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त पीवीटीजी डाकिया योजना, धोती साड़ी वितरण योजना, एनएफएसए एवं जेएसएफएसएस अंतर्गत खाद्यान्न वितरण समेत अन्य की समीक्षा की गई। लाभुकों को ससमय राशन वितरण उपलब्ध सुनिश्चित करने लिए डीसी ने डीलरों को निर्देश दिया सभी डीलरों को निर्देश दिया। साथ ही राशन वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कोताही को बरतने वाले डीलर पर कार्रवाई किया जाएगा।
बैठक मे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रभारी एवं मेराल प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली के दुकानदार आदि उपस्थित थें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!