टेंडर हार्ट स्कूल में शरद महोत्सव के दूसरे दिन का आयोजन, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

Location: Garhwa

रविवार को टेंडर हार्ट स्कूल में शरद महोत्सव के दूसरे दिन का आयोजन किया गया। इस दिन अंग्रेजी में कविता पाठ और गाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉक्टर पतंजलि केसरी थे।

अपने संबोधन में डॉक्टर केसरी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को अन्य विद्यालयों में भी अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, “आप पढ़ाई करें या ऐसे कार्यक्रमों में भाग लें, लेकिन अपने परिवार और देश का नाम रोशन करें। मेरी शुभकामनाएं हैं कि आप धोनी, कलाम, हरिवंश राय बच्चन और निराला जैसे महान व्यक्तित्व बनें।”

विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता सतीश कुमार मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कविता केवल याद कर लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी प्रस्तुति महत्वपूर्ण है। यदि प्रस्तुति देने वाला व्यक्ति कविता के भाव और अर्थ को समझे बिना उसे प्रस्तुत करता है, तो वह आदर्श प्रस्तुति नहीं दे सकता। उन्होंने बच्चों की सराहना की, जिन्होंने अंग्रेजी कविताओं को खोजकर लयबद्ध और भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य विनय चौबे, मुकेश चौबे, मिस्टर बांगुर, संपूर्णा पाठक और विद्यालय के अन्य शैक्षणिक कर्मी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन की सभी ने प्रशंसा की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!