तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से सगमा प्रखंड में जनजीवन अस्त व्यस्त,मकन पेड़ पौधे हुए धराशाई

Location: सगमा

सगमा में मूसलधार बारिश और तेज हवा से जनजीवन प्रभावित

सगमा प्रखंड में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलधार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बारिश और हवा की इस शक्ति से कहीं जल जमाव हो गया है तो कहीं बड़े-बड़े पेड़ धराशाई हो गए हैं।

चौबीस घंटे से अधिक समय से बिजली गायब रहने से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। सगमा प्रखंड के दुसैया गांव में एक सैकड़ों साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। यह पीपल का पेड़ दुसैया गांव के बीच स्थित तालाब के किनारे खड़ा था, जो गांव के निर्माण के समय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। इस तालाब के एक छोर पर शिव मंदिर स्थापित है और दूसरी छोर पर पीपल का वृक्ष था, जिसका गिरना तालाब की सुंदरता को बिगाड़ दिया है। गर्मियों के मौसम में आसपास के गांवों के लोग अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए इस तालाब का उपयोग करते थे और पीपल के नीचे बैठकर आराम भी करते थे।

अब इस पेड़ के गिरने से गांव के धार्मिक अनुष्ठान भी प्रभावित हुए हैं और लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

आपकी राय जानना हमारे लिए महत्वपूर्ण है! कृपया इस समाचार को लाइक या डिसलाइक करें और अपने विचार या प्रतिक्रिया कमेंट्स में साझा करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Shreekant Choubey

Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!