टंडवा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

Location: Garhwa

गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर शुक्रवार को टंडवा मेन रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा मोहल्ला निवासी राजा राम साव की पत्नी, 65 वर्षीय कलावती देवी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, कलावती देवी अपने टंडवा स्थित पुराने घर से रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बने नए घर पर कुछ काम के लिए गई थीं। जब वह वापस लौट रही थीं, तभी टंडवा मेन रोड पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना के बाद गंभीर स्थिति में परिजनों ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचकर मृतका के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा। अंत्य परीक्षण के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष कुमार केसरी ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गढ़वा शहर में कम उम्र के बच्चों द्वारा ट्रैक्टर चलाने की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से कम उम्र के लोगों द्वारा ट्रैक्टर व अन्य भारी वाहनों के संचालन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!