स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर: नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 300 मरीजों को दी गई दवा

Location: Garhwa

एकल विद्यालय और राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सदर प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, छतरपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर पातंजली केसरी, सियाराम शरण वर्मा और मनीष कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश:
कार्यक्रम के दौरान निदेशक डॉक्टर पातंजली केसरी ने मानव शरीर को प्रकृति की अनमोल देन बताते हुए कहा कि सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “समय-समय पर ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की जांच आवश्यक है। मधुमेह आजकल कम उम्र के लोगों में भी तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन जीवनशैली में सुधार और दवाओं के सही उपयोग से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।”

सियाराम शरण वर्मा ने स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार पर जोर देते हुए कहा कि नियमित व्यायाम और पौष्टिक भोजन जैसे हरी सब्जियां, फल, दूध और फाइबर युक्त आहार शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं। उन्होंने अधिक तेल और मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी।

तनाव से बचने की सलाह:
ओबीसी जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि तनाव और चिंता का जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। “अच्छी नींद और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर हम मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं,” उन्होंने कहा।

सक्रिय भागीदारी:
शिविर में 300 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम में अब्दुल मन्नान, दामोदर राम, डॉक्टर कुमार आदित्य प्रकाश, ओम प्रकाश चौरसिया, केसी बिंद, पूनम कुमारी, अवधेश प्रसाद बिंद, प्रमोद दास, संगीता कुमारी, अंजली कुमारी, प्रीतीला कुमारी, नौशाद आलम, और विद्यानंद पाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

शिविर के सफल संचालन में डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!