स्वच्छता की शपथ दिलाई

मझिआंव: : नगर पंचायत के सिटी मैनेजर जितेश कुमार के द्वारा स्वक्षता अभियान के तहत जागरूक करते हुए कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय अखौरी तहले ,मवि दुबे तहले, आरके पब्लिक स्कूल ऊंचरी , नव प्राथमिकी विद्यालय रजवारी टोला दुबे तहले में कार्य क्रम किया गया। जिसमें नगर प्रबंधक जितेश कुमार के द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई । उन्होंने कहा कि अपने घर दरवाजे एवं स्कूल कार्यालय के आसपास साफ सफाई रखें जिससे अनेकों प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है आसपास में गंदगी रहने के कारण खासकर वर्षा के समय पानी जमे रहने से मच्छर उत्पन्न होते हैं जिससे मलेरिया, डेंगू सहित अन्य कई बीमारियों का बढ़ावा मिलता है, इसके अलावा डायरिया रोग भी संक्रमण के कारण होता है,वैसी स्थिति में लोगों को हर संभव साफ- सफाई करना चाहिए ,यह जागरूकता अभियान का मुख्य लक्ष्य स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूक किया जा रहा है, क्योंकि स्वच्छता से लोगों के मन प्रसन्न रहते हैं तथा स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ता है , गंदगी लगे रहने से लोगों के दिलों- दिमाग में अनेकों प्रकार की विकार उत्पन्न होते रहते हैं, तथा रोग से ग्रसित रहते हैं।इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षिका छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!