सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने का किया ऐलान, दो दिन बाद दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री

Location: रांची

रांची: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। दो दिन बाद वह इस्तीफा देंगे। इसके बाद दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा। उनके ऐलान के बाद अब नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दिल्ली सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले मनीष सिसोदिया भी शराब घोटाले में आरोपी हैं और जमानत पर जेल से बाहर हैं। इसलिए उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावना नहीं है। ऐसे में अतिशी सिंह, सौरव भारद्वाज व गोपाल राय का नाम चर्चा में आ गया है। देर से ही सही लेकिन अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बने रहने की जिद छोड़ दी। उनके फैसले से संविधान की रक्षा हो सकेगी। ज्ञात हो कि शराब घोटाले के आरोप में जेल जाने के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ा। जेल में रहते हुए भी वह मुख्यमंत्री बने रहे। देश में पहला ऐसा मामला आया कि गिरफ्तारी के बाद भी किसी मुख्यमंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। केजरीवाल को 2 दिन पहले जब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली तो सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए यह शर्त रखी थी कि वह मुख्यमंत्री कार्यालय में नहीं जाएंगे और नहीं कोई सरकारी फाइल पर हस्ताक्षर करेंगे। इस फैसले के बाद अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई थी। यह अभी एक इतिहास बनने वाला था कि कोई मुख्यमंत्री रहेगा, सुख सुविधा भोगेगा लेकिन जनता का काम नहीं करेगा। इस फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने आज मुख्यमंत्री पर छोड़ने का ऐलान किया। दो दिन बाद अब दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। अरविंद केजरीवाल अब अपनी पार्टी के लिए काम करेंगे। दिल्ली चुनाव के बाद यदि उनकी पार्टी को फिर बहुमत मिला तो वह फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। फिलहाल वह पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और अपनी गिरफ्तारी के संबंध में जनता को बताएंगे। सहानुभूति लेंगे। केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर होंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!