स्थापना दिवस पर निकाली गई विश्व हिंदू परिषद की भव्य मोटरसाइकिल जुलूस

Location: Manjhiaon

मझिआंव: : : विश्व हिंदू परिषद के द्वारा 60वा स्थापना दिवस के मौके पर भव्य मोटरसाइकिल जुलूस जिला अध्यक्ष सोनू सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। जो राधा कृष्ण मंदिर में पूजा- अर्चना के बाद सैकड़ो मोटरसाइकिल महावीर झंडा लगाएं हुए पुरे गाजे बाजे के साथ चल रहे थे।

इस दौरान सभी” जय श्री राम, हर -हर महादेव, जय बजरंगबली “इत्यादि धार्मिक नारों से इलाका गूंजते रहा। जुलूस राधा कृष्ण मंदिर परिसर से चलकर में रोड होते हुए बस स्टैंड, पुरानी अस्पताल, इसके बाद ब्लॉक रोड होते हुए मझिआंव करुई मेन रोड होते हुए मुखदेव हाई स्कूल चौक के समिप शिव मंदिर परिसर में सभा में तब्दील हो गया। जहां जिला अध्यक्ष सोनू सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दुत्व को संभालकर ,संयोग कर रखने की आवश्यकता है, तथा सभी हिंदू को एकता का मिशाल पेश करते हुए भारत देश की रक्षा के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। तथा युवाओं को राष्ट्रहित में अपनी संस्कृति को बचाने को लेकर अपने आप को समर्पित करने की बात कही गई।
मंच का संचालन ललित पांडे के द्वारा किया गया। इस मौके पर मारुति नंदन सोनी, धनंजय सोनी, पिंकू सोनी, सर्वेंद्र पांडेय,छोटू चंद्रवंशी ,विवेक सोनी, राहुल कुमार, आर्यन जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!