एसपीडी कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया

गढ़वा: सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा मंगलवार को एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्वयंसेवकों के बीच पेन्ंिटंग एवं गीत, संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में एनएसएस का लक्ष्य गीत स्वयंसेवकों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने कहा कि एनएसएस का एकमात्र उददेश्य युवा छात्रों कों सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्त्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है। स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्त्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उददेश्य है। कार्यक्रम को संबोधित करते डा. उमेश सहाय ने कहा कि महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 में एनएसएस की स्थापना की गयी थी। इसका उददेश्य विद्यार्थियों को समाज से जोड़कर शैक्षणिक के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं समाज के साथ जुड़ाव हो सके। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने कहा कि महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के द्वारा छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। उन्होने एनएसएस स्थापना दिवस पर सबों को बधाई दी। इस मौके पर पेन्टिंग में सिमरन सोनी, प्राची कुमारी, सिमरन खातून, रिया कुमारी, सपना कुमारी, अंजली पाण्डेय, पिन्की कुमारी, ऋतिका सिंह, गीत-संगीत में लौकिक विश्वकर्मा, मौलिक विश्वकर्मा, आयुष कुमार, रचित गुप्ता, अभिषेक कुमार को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!