साउंड प्रतिबंध पर टेंट डेकोरेटर्स ने विधायक को सौंपा मांग पत्र, विधानसभा सत्र में उठेगा मुद्दा

Location: Garhwa

गढ़वा: शुक्रवार को गढ़वा टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी को मांग पत्र सौंपा, जिसमें शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों में साउंड सिस्टम पर लगे प्रतिबंध से राहत दिलाने की मांग की गई।
एसोसिएशन ने कहा कि साउंड प्रतिबंध से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन करते हुए रात 10 बजे तक साउंड सिस्टम बजाने की अनुमति दी जानी चाहिए। उनका तर्क है कि प्रतिबंध के कारण जिले के लगभग 400 टेंट डेकोरेटर्स और 5000 से अधिक लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने तुरंत जिला प्रशासन से बातचीत की और भरोसा दिया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े आयोजनों में साउंड सिस्टम का उपयोग हो रहा है, लेकिन छोटे व्यवसायियों को प्रतिबंधित किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि वे डीसी से मिलकर इस मुद्दे को हल कराने की कोशिश करेंगे और इसे विधानसभा सत्र में उठाकर प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे
एसोसिएशन के चेयरमैन विनोद जायसवाल, अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, संयुक्त सचिव विकास कुमार तिवारी, राजेश कुमार सोनी, राजू लाल कुशवाहा, धीरेन्द्र कुमार, विजय चौधरी, सुनील कुमार, उपेन्द्र चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!