सिल्ली में सुदेश महतो को चुनौती देंगे देवेंद्र महतो, जयराम महतो की पार्टी ने जारी की तीसरी सूची

Location: रांची


रांची: जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आज विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी सूची जारी की। इस में आठ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सिल्ली में सुदेश महतो के खिलाफ देवेंद्र महतो को टिकट दिया है। देवेंद्र महतो रांची लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। चुनाव में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया था। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी से अधिक वोट देवेंद्र महतो को मिला था। जयराम महतो ने देवेंद्र महतो को सिल्ली के मैदान में उतार कर सुदेश महतो को चुनौती दी है। यहां इस बार दिलचस्प मुकाबला होगा। आजसू सुप्रीमो  सुदेश महतो की परेशानी बढ़ाने वाली है। सिल्ली में इस बार मुकाबला जोरदार होगा और ऊंट किस करवट बैठेगा यह कहना मुश्किल है। इसीलिए सुदेश महतो दो सीटों से चुनाव लड़ना चाहते हैं। सिर्फ  सिल्ली विधानसभा से मैदान में उतरकर वह खतरा लेना नहीं चाहते हैं।
पार्टी ने घाटशिला से रामदास मुर्मू, पोटका से भागीरथी हंसदा, जमशेदपुर पूर्वी से तरुण डे, महागामा से जवाहर लाल यादव, कांके से फुलेश्वर बैठा, पोडेयाहाट से प्रवीण महतो और जरमुंडी से राजीव यादव को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी इसके पहले 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। जयराम महतो खुद डुमरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यहां वह झामुमो उम्मीदवार मंत्री बेबी देवी को चुनौती देंगे। पार्टी ने अब तक 28 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!