श्रीमद्भागवत का प्रत्येक श्लोक भगवान श्री कृष्ण ही है:आचार्य श्री स्वामी पुण्डरीकाक्षाचार्य वेदांती जी महाराज

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर श्री बंशीधर मंदिर के खलिहान प्रांगण में श्री बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराते हुये श्रीधाम वृन्दावन से आये आचार्य श्री स्वामी पुण्डरीकाक्षाचार्य वेदांती जी महाराज ने श्रीमद् भागवत में मंगलाचरण के प्रारंभ के 3 श्लोकों की सुंदर व्याख्या किया. श्रीमद् भागवत में प्रथम श्लोक में वेदव्यास जी ने धीमहि शब्द का उपयोग किया है.वह संकेत किया है कि श्रीमद्भागवत गायत्री मंत्र का ही अनुवाद है.वेदों को समझ पाना कठिन था इसलिए ब्रह्मसूत्र पर वेदव्यास जी ने जो भाषा लिखा है, उसका नाम है. श्रीमद् भागवत की कथा में 18000 श्लोक 12 स्कंध 335 अध्याय हैं. श्रीमद्भागवत का प्रत्येक श्लोक भगवान श्री कृष्ण ही है. भागवत की महिमा इतनी है कि भगवान की कथा सुने बिना इस संसार में ऐसा कोई भक्त हुआ ही नहीं है. जिसने उनकी प्राप्ति कर ली हो अर्थात बिना कथा सुने भगवान को मनुष्य जान नहीं पाता और जब तक उनको जान नहीं पाता तब तक उनकी प्राप्ति नहीं कर पाता. भगवान को जानने का सबसे सरल साधन है, श्रीमद्भागवत की कथा में शौनक जी ने श्री सूत जी से जो प्रश्न किये हैं,उन्हें 6 प्रश्नों का संपूर्ण समाधान भागवत में है.भगवान श्री कृष्ण के दिव्य अवतार और नारायण भगवान के 24 अवतारों की कथा भागवत में वर्णन है. भगवान ने किस प्रकार अपने भक्तों के लिए बार-बार इस पृथ्वी पर अवतार लिया है इन कथाओं से भागवत ग्रंथ भरा पड़ा है .प्रथम स्कंध में भगवान के चरित्र के पहले भक्तों का चरित्र है. इसमें कुंती मैया ,भीष्म पितामह ,पांडव, द्रौपदी और राजा परीक्षित का सुंदर चरित्र है.श्रीमद् भागवत तो दिव्य कल्पतरु है यह अर्थ, धर्म, काम के साथ साथ भक्ति और मुक्ति प्रदान करके जीव को परम पद प्राप्त कराता है.उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत केवल पुस्तक नही साक्षात श्रीकृष्ण स्वरुप है. इसके एक एक अक्षर में श्रीकृष्ण समाये हुये है. उन्होंने कहा कि कथा सुनना समस्त दान, व्रत, तीर्थ, पुण्यादि कर्मो से बढ़कर है. कथा सुनकर पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गये.मौके पर कार्यक्रम प्रमुख राजेश प्रताप देव, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के संरक्षक राम प्रसाद कमलापुरी, प्रतिष्ठित व्यवसायी बिरेन्द्र प्रसाद कमलापुरी,मनदीप कमलापुरी,सुजीत अग्रवाल,धीरेंद्र चौबे,मनीष जायसवाल,बैजनाथ तिवारी,विद्या भास्कर छोटू,बिरेन्द्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!