श्रावण शिवरात्रि पर गायत्री शक्तिपीठ में महाकालेश्वर महादेव का हुआ रुद्राभिषेक, हर हर महादेव से गूंजा शिवालय

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर — नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जंगीपुर पेट्रोल पंप स्थित सेंट्रल बैंक के निकट गायत्री शक्तिपीठ में शुक्रवार को श्रावण शिवरात्रि के उपलक्ष पर रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया।

शिव भक्तों ने व्रत रख भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा किया और भक्तों ने महाकालेश्वर महादेव पर बेलपत्र, दूध, दही, धतूरा, भांग आदि पूजन सामग्री चढ़कर अभिषेक कर शिव की विधिवत्त पूजा अर्चना की तथा घर परिवार के सुख समृद्धि एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना की। शक्तिपीठ में प्रातः 9:00 बजे से ही रुद्राभिषेक कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे एवं परिवाजक ललसु राम के द्वारा भगवान महाकालेश्वर का शिव पूजन पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में मुख्य यजमान विकास जायसवाल, सृष्टि राज एवं शुभम जायसवाल शामिल थे। रुद्राभिषेक के बाद महाकालेश्वर शिव को दूल्हे की तरह सजाया गया। इसके पश्चात महाकालेश्वर का आरती हुआ। शिव भक्तों ने हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय, जय महाकाल, जय भोलेनाथ आदि के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर भक्ति में लीन हो गया। कार्यक्रम के अंत में गायत्री परिवार के परियोजना द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। शिवरात्रि के महत्व की चर्चा करते हुए गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत चौबे ने बताया कि हिंदू धर्म में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। इसके मंत्रों में असीम शक्ति निहित होती है। रुद्राभिषेक कराने से लोगों के मानसिक शुद्धि तथा शारीरिक विकास के साथ-साथ प्रकृति में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह होता है। हम सभी के आत्म कल्याण के लिए यह बेहद जरूरी माना गया है। उन्होंने बताया कि सावन माह के शिवरात्रि के दिन जो भी भक्त भगवान शिव का व्रत विधि विधान से कर रुद्राभिषेक करते हैं,तो भगवान शिव सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। सावन माह में भगवान शिव सृष्टि का संचार करते हैं इसलिए इस समय रुद्राभिषेक अधिक और तुरंत फलदायी होता है। इस अवसर पर जोखू प्रसाद, अनिल लाल अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, मीरा देवी, अनीता देवी, सुमित्रा तिवारी, संध्या दुबे, मिस्टी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!