शोक में डूबा लोहरगड़ा: भाई-बहन की सोन नदी में डूबने से मौत

Location: Garhwa

गढ़वा जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के लोहरगड़ा गांव में गुरुवार को 12 वर्षीय अंकुश कुमार चौधरी और उसकी 10 वर्षीय बहन खुशबू कुमारी की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ, जब दोनों भाई-बहन नदी में नहाने गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए, जिससे वे डूब गए।

घटना के वक्त पास में मौजूद गांव के कुछ लोगों ने उन्हें डूबते देखा और तुरंत अन्य ग्रामीणों को सूचित किया। काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को पानी से बाहर निकाला और कांडी के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर शब्बीर कुमार सिन्हा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शवों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है।

मृतक भाई-बहन अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता उपेंद्र चौधरी बाहर एक प्लांट में मजदूरी करते हैं, जबकि घटना के समय उनकी मां भी घर पर मौजूद नहीं थीं। इस दुखद घटना के बाद परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी मातम और शोक की लहर दौड़ गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!