सर्वर डाउन रहने के कारण तीसरे दिन भी निराश लौटे मेराल के मइयां सम्मान योजना के आवेदक

Location: Meral

मेराल। झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी मईयां सम्मान योजना प्रखंड के सभी बीसो पंचायत में तीसरे दिन प्रज्ञा केंद्र का सर्वर फेल रहने के कारण मईयां सम्मान योजना के लाभुकों को पंचायत भवन से निराश होकर घूमना पड़ा।

मालूम हो कि 3 अगस्त से ही झारखंड सरकार के द्वारा सभी पंचायत भवन में शिविर लगा कर योजना का फॉर्म भर कर ऑनलाइन किया जा रहा है। विडंबना यह है कि सरवर फेल रहने के कारण तीसरे दिन भी संगबरिया पंचायत भवन में एक भी लाभुकों का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन नही हुआ है। प्रज्ञा केंद्र संचालक राकेश कुमार ने बताया कि सरवर फेल रहने के कारण एक भी आवेदन पत्र ऑनलाइन नहीं हो सका है। प्रत्येक दिन सैकड़ो महिलाएं सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के अपने अपने पंचायत भवन जाकर अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन करने के लिए बैठी रह रही है। आलम यह है कि सरवर फेल होने के वजह से लाभुक शाम को निराश होकर घर लौट जाती हैं इस समय मुख्य फसल धान की रोपाई का कार्य जोरों पर है जिसे छोड़ महिलाएं योजना के लाभ लेने के लिए पंचायत भवन के चक्कर लगा रही है और दूसरी तरफ मेहनतकश मजदूरी करने वाली महिलाएं अपने मजदूरी से भी वंचित रह जा रही है जिसका कारण है कि किसानों के लिए बरसात के मौसम में धन रोपनी के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मइया सम्मान योजना के शिविर के कारण अच्छी बारिश होने के बावजूद भी किसानों का धन रोपनी का कदई सुख रहा है। हलाकि सरकार की ओर से इस योजना के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है लेकिन मेराल प्रखंड क्षेत्र में यह योजना अभी तक सरवर फेल होने से नही के बराबर साबित हो रहा है । इस संबंध में जानकारी लेने के लिए वीडियो जागो महतो से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया लेकिन वीडियो द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!