सर्पदंश से मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पैदल चलकर दिया मुआवजा

गढ़वा: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री और गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरुवार को चिनियां प्रखंड के डोल पंचायत अंतर्गत नावानगर टोला में सर्पदंश से मृत तीन बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। मंत्री ठाकुर ने परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें चार-चार लाख रुपए की मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया।

मंत्री ठाकुर पैदल चलकर अति दुर्गम क्षेत्र में स्थित नावानगर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिले। यह दुखद घटना छह सितंबर की है, जब नावानगर निवासी बंधु कोरवा के पुत्र पन्ना लाल कोरवा, सूर्यदेव कोरवा की पुत्री बेबी कुमारी, और श्रवण कोरवा के पुत्र रामलाल कोरवा की सर्पदंश से मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री ठाकुर ने जिला उपायुक्त शेखर जमुआर को जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 दिनों के भीतर मुआवजा राशि प्रदान कर दी गई।

मंत्री ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हैं और भविष्य में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस गांव में जल्द ही सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, और परिवारों को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

इस अवसर पर रंका एसडीओ रूद्र प्रताप देव, चिनियां बीडीओ शिवपुजन तिवारी, सीओ सुनेश्वर यादव, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, झामुमो चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!