संविधान दिवस पर ली गई शपथ: मझिआंव और बरडीहा में कार्यक्रम आयोजित

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): संविधान दिवस के शुभ अवसर पर मंगलवार को मझिआंव और बरडीहा प्रखंड कार्यालय परिसरों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मियों ने संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली।

मझिआंव प्रखंड कार्यालय परिसर में सीओ प्रमोद कुमार और बरडीहा प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने शपथ ग्रहण का नेतृत्व किया। शपथ में संविधान की गरिमा और राष्ट्र की एकता-अखंडता को बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया गया।

शपथ में कहा गया:
“हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण गणराज्य, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने और सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता, और बंधुत्व सुनिश्चित करने के लिए संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।”

इस अवसर पर मझिआंव बीडीओ कनक, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्रीकांत उपाध्याय, प्रभारी कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, मनरेगा कनीय अभियंता राजेश श्रीवास्तव, सहायक शिक्षक अरविंद कुमार ठाकुर, महिला पर्यवेक्षिका सुमित्रा देवी और प्रभा देवी, पंचायत सचिव राज कुमार व ललन बैठा, ऑपरेटर राजू ठाकुर सहित कई सेविकाएं, सहायिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।

दोनों प्रखंडों में आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान दिवस के महत्व पर चर्चा की गई और इसे सही मायनों में अमल में लाने की अपील की गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!