समय से पहले नहीं, नवंबर में होगा झारखंड में विधानसभा का चुनाव, अक्टूबर में होगी घोषणा

Location: रांची

रांची: चुनाव आयोग ने आज जम्मू कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की घोषणा की। अब महाराष्ट्र और झारखंड में एक साथ चुनाव होगा। जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी। अब यह तय हो गया कि झारखंड में चुनाव समय से बहुत पहले नहीं नहीं होगा। चुनाव नवंबर में होगा। घोषणा अक्टूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में किए जाने की उम्मीद है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की बातों से यह साफ हो गया कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के पहले आयोग किसी राज्य के लिए चुनाव की घोषणा नहीं करेगा। इसलिए झारखंड में अब नवंबर में ही चुनाव कराया जाएगा। समय से पहले चुनाव कराए जाने की अटकलों पर विराम लग गया है।
राजनीतिक दलों को चुनावी तैयारी करने का अभी पूरा समय मिलेगा। झारखंड में भी इस बार चुनावी प्रक्रिया लंबी नहीं होगी। दो या तीन चरणों में ही चुनाव संपन्न होगा। 90 विधानसभा सीटों वाली हरियाणा विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में होने जा रहा है। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए तीन चरणों में चुनाव हो रहा है। इससे साफ हो गया कि इस बार झारखंड में चुनावी प्रक्रिया लंबी नहीं होगी। चुनाव की घोषणा के पहले आयोग पर्व-त्योहार का भी ध्यान रखेगा।
झारखंड में 2019 में पांच चरणों में चुनाव हुआ था। चुनाव की अधिसूचना 6 नवंबर को जारी हुई थी। पहले फेज का मतदान 30 नवंबर, दूसरे फेज का 7 दिसंबर, तीसरे चरण का 12 दिसंबर, चौथे फेज का 16 दिसंबर और पांचवें फेज का मतदान 20 दिसंबर को हुआ था। 23 दिसंबर को मतगणना हुई थी। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी तक है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!