सगमा प्रखंड में शारदीय नवरात्र की धूम, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Location: सगमा

गढ़वा: सगमा प्रखंड में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गई है, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जगह-जगह माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो चुका है। सगमा, बीरबल, बैलिया, घघरी, सोनडिहा, दुसैया, शारदा, कहर कला खुर्द, पुतूर, मकरी गांवों में कलश यात्रा के साथ नवरात्र पूजन प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में हिस्सा लेकर, माथे पर कलश धारण कर, अपने नजदीकी नदी और सरोवर से अभिमंत्रित जल भरा और पूजा पंडालों एवं गांव के मंदिरों में मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया।

प्रखंड में आयोजित कलश यात्रा में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विशेष रूप से भाग लिया। कट्टर कला पंचायत की मुखिया कलावती देवी, बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, सगमा सोनडिह के मुखिया पति हनुमंत यादव और घघरी की मुखिया सरोज देवी ने यात्राओं में भाग लेकर श्रद्धालुओं का मनोबल बढ़ाया।

बैलिया गांव में नवरात्र के अवसर पर नव चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया, जहां भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में शामिल महिला-पुरुषों ने चक्कर घटा नदी से मंत्रोच्चारण के साथ अभिमंत्रित जल लेकर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया। इस अवसर पर विंधमगंज राम मंदिर के महंत मुरारी बाबा, आचार्य अमित गौतम और मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा समेत सभी पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Shreekant Choubey

Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!