सगमा में चुनावी माहौल: कार्यकर्ता जुटे, मतदाताओं को लुभाने की कवायद तेज

Location: सगमा

गढ़वा विधानसभा चुनाव के तहत सगमा प्रखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मतदाताओं को अपने पक्ष में आकर्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। सुबह से शाम तक कार्यकर्ता बड़े-बड़े होर्डिंग्स और भोजपुरी गीतों की धुन पर प्रचार करते हुए क्षेत्र में घूम रहे हैं। वहीं, उम्मीदवारों द्वारा नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में सगमा प्रखंड के घघरी स्थित साप्ताहिक बुध बाजार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने झंडे और बैनर के साथ पूरे बाजार में प्रचार किया और कमल छाप निशान पर वोट देने की अपील की। इस अवसर पर सगमा के पूर्व जिला परिषद सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदगोपाल यादव ने कहा कि यह चुनाव व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि झारखंड के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने पांच वर्षों तक झारखंड में विभिन्न क्षेत्रों में लूट की है और माफियाओं के इशारे पर बालू, कोयला, पत्थर का दोहन किया है।

यादव ने कहा कि भावनाथपुर विधानसभा की जनता लगातार तीसरी बार भानु प्रताप शाही को विधायक बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी छोटे राजा पर नक्सली प्रवृत्ति के ताहिर अंसारी के साथ गठजोड़ कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की असली कमान ताहिर अंसारी के पास रहेगी और मतदाता 13 नवंबर को कमल छाप पर बटन दबाकर इसका जवाब देंगे।

इस मौके पर भाजपा के प्रभारी कृपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, धर्मजित यादव, घघरी पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव, प्रताप यादव, संतोषी कुशवाहा, बबलू ठाकुर, दिनेश शर्मा, बिनोद ठाकुर, प्रेमचंद भूईहर, उमेश भुईंया, पूर्व मुखिया बिनोद कुमार राम, आलोक यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!