राजद प्रत्याशी नरेश प्रसाद सिंह की जीत पर जश्न, आतिशबाजी और मिठाई वितरण

Location: Manjhiaon

विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी नरेश प्रसाद सिंह की जीत के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के मेन रोड, बाजार और अन्य स्थानों पर राजद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर लड्डू खिलाए और जीत का जश्न मनाया।

चुनाव परिणाम:

नरेश प्रसाद सिंह (राजद): 73,417 मत

रामचंद्र चंद्रवंशी (भाजपा): 58,962 मत

जीत का अंतर: 14,455 मत

जश्न में नेताओं की भागीदारी

इस मौके पर राजद और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, पंकज कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, वीरेंद्र सोनी, नपं मंडल अध्यक्ष इमरान खान, हरीनाथ, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आनंद यादव, नवनीत सिंह, रौशन सिंह, जितेंद्र ठाकुर, प्रवेश ठाकुर, बद्री शर्मा, अजीत कुमार सिंह, और नन्हे खां शामिल थे।

कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी और क्षेत्र की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास और उनके मुद्दों के प्रति राजद की प्रतिबद्धता का नतीजा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!