रामानुजन जयंती पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गणित-सह-विज्ञान मेला का आयोजन

Location: Bhavnathpur

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भवनाथपुर बाजार में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर गणित-सह-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद् दीपक कुमार, संजय कुमार यादव, आजाद, दिलीप कुमार और विद्यालय के प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने संयुक्त रूप से श्री रामानुजन के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने गणित और विज्ञान से संबंधित कई प्रदर्शनी प्रस्तुत की। इनमें पर्यावरण संरक्षण, मोटर पंप, जल संरक्षण, दिशा निर्देश यंत्र, सोलर हीटर, बैटरी पंखा, विद्युत चुंबक, स्वच्छ भारत अभियान, रोमन नंबर, रामानुजन के गणितीय सूत्र, सूर्य और चंद्रग्रहण, चंद्रयान-4, जेसीबी, मानव कंकाल, पर्यावरण और प्रदूषण जैसे विषयों पर आधारित मॉडल शामिल थे। छात्रों ने अभिभावकों और निर्णायकों के समक्ष अपने प्रदर्शनों की विस्तार से जानकारी दी।

प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के ज्ञान और कौशल विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इन्हें नई जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रदर्शनी देखने के बाद छात्रों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

कार्यक्रम की सफलता में संरक्षक बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष बजरंगी साहू, आचार्य अशोक कुमार, अजीत चौबे, अनुज कुमार, अरुण कुमार, नीतू गुप्ता, रीता चौबे, इंद्रजीत गुप्ता, मनीष कुमार, रागिनी कुमारी, और समीक्षा कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
    error: Content is protected !!