राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय झगराखांड़ में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी संपन्न

Location: Bhavnathpur

राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय झगराखांड़ में गुरुवार को ‘अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य,अभिभावक,शिक्षक और बाल संसद के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में अभिभावकों एवं शिक्षकों के आपसी चर्चा के बाद विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत नामांकन एवम् उपस्थिति पर बल दिया गया। वहीं विद्यालय में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने,माता-पिता द्वारा बच्चों को घर पर स्वध्याय देने में सहयोग करने,बच्चों के साफ-सफाई एवं अध्ययन करने पर बल देना,विद्यालय में पड़ी हुई लकड़ी की नीलामी कराये जाने सहित सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सावित्री बसी फूले योजना को शत प्रतिशत लागू किये जाने इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा हुई। गोष्ठी में प्राचार्य मिथिलेश दुबे,शिक्षक घनश्याम गुप्ता,अमित सिंह,वरुण सिंह,बाल संसद सदस्य साजन कुमारी,आरती कुमारी,साक्षी पांडेय,आयुष कुमार पाठक,ज्ञानेश्वर पाठक, जयप्रकाश यादव,संगीता देवी,अनिता देवी,मंजु देवी,सुरजकली देवी शंभु सिंह सहित अन्य अभिभावक और प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!