राजा पहाड़ी मोड़ पर हादसा: युवक बाल-बाल बचा, मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर: राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-75 पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर की ओर जाने वाले मोड़ के पास एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। मोटरसाइकिल और हाईवा ट्रक की चपेट में आने से कोलहुआ गांव निवासी पप्पू पासवान के पुत्र गुल्लू कुमार बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद गुल्लू कुमार ने बताया कि वह स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए आए थे और लौटते समय हादसा हुआ। उन्होंने कहा, “मैं अपने घर कोलहुआ लौट रहा था। घर जाते समय पश्चिम दिशा से आ रही हाईवा के पास से गुजरने के दौरान यह घटना घटी।”

प्रत्यक्षदर्शी सुदामा प्रसाद, जो पास के दुकानदार हैं, ने बताया कि युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूर्व दिशा की ओर जा रहा था। राजा पहाड़ी मोड़ पर एक कमांडर जीप पहले से बाईं ओर खड़ी थी, जबकि हाईवा पश्चिम दिशा से पूर्व की ओर जा रही थी। इसी बीच मोटरसाइकिल चालक ने जीप और हाईवा के बीच से निकलने का प्रयास किया, जिससे उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। हालांकि, युवक ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल से कूदकर अपनी जान बचाई।

इस दुर्घटना में युवक की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-75 पर वाहन चालक अक्सर लापरवाही से सड़क के दोनों किनारों पर वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

सड़क सुरक्षा के लिए मांग
लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने और बेवजह खड़े वाहनों पर सख्ती बरतने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!