Location: Bhavnathpur
भवनाथपुर (गढ़वा) के खरौंधी प्रखंड स्थित मझगांवा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक पुलिया से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सरोज पासवान, पिता लाल बिहारी पासवान, अपने दोस्तों के साथ पुलिया पर बैठा हुआ था और खैनी बना रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर वह पुलिया से नीचे गिर गया।
घटना के बाद परिजनों ने तुरंत घायल सरोज को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक डॉ. अनुपमा ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिया पर बैठने के दौरान लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। डॉक्टरों ने घायल की स्थिति गंभीर बताई है।











