प्रेमिका के धरने पर बैठने से गांव में चर्चा, न्याय की आस में इंतजार कर रही रेखा

Location: Garhwa

मेराल, गढ़वा। थाना क्षेत्र के देवगाना गांव में 18 वर्षीय रेखा कुमारी अपने नवजात बच्चे के साथ विगत 10 दिनों से प्रेमी सुजीत प्रजापति के घर के बाहर धरने पर बैठी हुई है। रेखा न्याय की मांग कर रही है, जबकि सुजीत और उसके परिवार वाले घर छोड़कर फरार हैं।

प्रेम कहानी से धरने तक का सफर

रेखा ने बताया कि वह धुरकी प्रखंड के टाटीडिरी गांव निवासी हैं। पिछले साल छठ महापर्व के दौरान वह अपनी बड़ी बहन पूनम देवी के घर देवगाना गांव आई थीं। वहीं उनकी मुलाकात पूनम के चचेरे देवर सुजीत प्रजापति (21 वर्ष) से हुई। दोस्ती का यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

रेखा ने कहा, “हम दोनों ने कई बार मुलाकात की और फोन पर बात होती रही। होली के समय जब मैं गर्भवती हुई तो सुजीत ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद घर वालों को बताएंगे, ताकि गर्भपात जैसी स्थिति न हो।”

1 अगस्त 2024 को रेखा ने टाटीडिरी उप-स्वास्थ्य केंद्र में एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन जब रेखा ने यह सूचना सुजीत और उसके परिवार को दी, तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।

थाना और एसपी से न्याय की गुहार

रेखा ने बताया कि सितंबर में गढ़वा महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने गढ़वा एसपी को लिखित आवेदन दिया। जब कोई परिणाम नहीं मिला, तो 5 नवंबर को वह अपने बच्चे के साथ सुजीत के घर पहुंच गईं।

सुजीत और उसके परिवार ने घर छोड़ दिया और अब घर पर ताला लगा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!