प्रेमी संग पकड़ी गई चार बच्चों की मां, ग्रामीणों ने दोनों को जूते चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया, थाने में मामला दर्ज

रांची: साहिबगंज जिले की मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चार बच्चों की मां एक आदिवासी महिला को ग्रामीणों ने उसके कथित प्रेमी के साथ पकड़ा। इसके बाद गले में जूता_चप्पल की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया। महिला को प्रताड़ित भी किया गया। कथित प्रेमी और प्रेमिका को ढोल बाजे के साथ गांव में घुमाए जाने का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने अब इस मामले में 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बच्चा पंचायत की एक गांव की यह घटना है। 40 वर्षीय आदिवासी महिला का पति बाहर रोजगार करने के लिए गया हुआ है। महिला के चार बच्चे हैं। तीन बच्चे मां के साथ रहते हैं और एक बच्चा बाप के साथ गया है। पास के गांव के रहने वाले एक युवक से महिला का प्रेम संबंध हो गया। युवक महिला के घर आने जाने लगा। प्रेम संबंध गहरा होता चला गया। 10 सितंबर को युवक जब महिला से मिलने उसके घर आया तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। फिर महिला और पुरुष को जूते चप्पल की माला पहनकर ढोल नगाड़े के साथ पूरे गांव में घुमाया। महिला को यातना भी दी गई। गांव में घूमाने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। इस संबंध में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। गांव के चौकीदार के बयान पर मिर्जाचौकी थाने में 15-20 अज्ञात लोगों की खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी रुपेश यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। महिला को प्रताड़ित करने वालों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
    error: Content is protected !!