पूर्व मंत्री ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ संगठित होने का आह्वान किया

Location: Garhwa

गढ़वा : परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा में मेराल प्रखंड के मंगलवार को बाना एवं गढ़वा के ग्राम अंचला में कार्यकर्ता मिलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गिरीनाथ सिंह ने भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा, “विधानसभा में भ्रष्टाचार चरम पर है। आज किसी भी सरकारी काम के लिए कमीशन देना पड़ता है, चाहे वह आवास हो, कुआं हो या कोई अन्य योजना। जनता त्रस्त है और विधायक मस्त हैं।” उन्होंने पूर्व और वर्तमान विधायकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पिछले 15 वर्षों में विधानसभा को खोखला कर दिया है।
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले विधायक ने अपने कार्यकाल में अलकतरा चुराने का काम किया और झूठे चेक स्लीप बांटे। वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे एक ही सड़क को बार-बार बनवाकर कमीशन ले रहे हैं और झूठा विकास दिखा रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित नौजवान साथियों का स्वागत करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा, “आपकी ताकत ही हमारी ताकत है।” इसके साथ ही, उन्होंने रंका प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर माता रानी का आशीर्वाद लिया और अपने विधानसभा क्षेत्र को भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने का संकल्प लिया।
इस समारोह में मुख्य रूप से दुःखन चौधरी (मेराल दक्षिणी अध्यक्ष), हाजी मयुनुदीन अंसारी, सत्यनारायण यादव (जिला परिषद उपाध्यक्ष), शाहिद आलम, मौलाना संजर, सलमाउद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!