पूर्व मंत्री केसरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा झंडा

Location: Shree banshidhar nagar

— आजादी के 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चचेरिया स्थित पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामचन्द्र केशरी के आवासीय कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने आन बान और शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया।

वही राष्ट्रगान के साथ तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। भारत माता की जय..वंदे मातरम.. वीर शहीद अमर रहें.. के नारे लगाए गए। इसके पश्चात उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वही उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के उन क्रांतिकारियों को भी नमन किया जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कहा कि देश की आजादी को 77 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। यह हमारे देश का स्वर्णिम कालखंड है, जैसा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि आने वाली सदी भारत की होगी और अगर आप उस दिशा में देखेंगे तो देखने में आएगा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर एक आशाभरी निगाह से देख रही है। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ भारत के लिए राष्ट्रीय एकता पर सभी को ध्यान देना चाहिए। हमें बलिदानियों को याद करके युवाओं को प्रेरित करना चाहिए कि वह भी अपने अंदर देश के लिए कुछ करने का जज्बा बनाएं रखें। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, सीताराम जायसवाल, नंदकिशोर प्रसाद, अश्विनी कुमार, सलीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!