पूर्व के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से अब तक ढिबरी युग में था उड़दाहा टोला : मंत्री मिथिलेश

Location: Meral

आजादी के बाद पहली बार उड़दाहा टोला में पहुंची बिजली, मंत्री ने किया उद्घाटन

गढ़वा। जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत ग्राम रजबंधा के उड़दाहा टोला को ढिबरी युग से मुक्ति मिल गई है। यहां आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयास से इस टोला का विद्युतीकरण कार्य संभव हो पाया है। शनिवार को मंत्री श्री ठाकुर ने यहां हुए विद्युतीकरण का उद्घाटन किया। इस टोला में पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीण काफी उत्साहित हैं। झमाझम बारिश के बीच उद्घाटन के मौके पर ग्रामीणों ने मंत्री श्री ठाकुर को माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने मंत्री श्री ठाकुर को धन्यवाद देते हुए मंत्री श्री ठाकुर एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद आज तक उड़दाहा टोला बिजली सुविधा से वंचित था। पूर्व के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अब तक यह टोला बिजली जैसी सुविधा से अब तक वंचित रहा। क्षेत्र की ऐसी दशा बनाये रखने के लिए जिम्मेवार लोगों को शर्म आनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता से उन्होंने इस क्षेत्र की जनता से बिजली पहुंचाने का वादा किया था, वह आज पूरा हो गया है। आज दुनियां चांद पर पहुंच गया है परंतु उड़दाहा टोला में अब तक बिजली भी नहीं पहुंच सकी थी। गढ़वा की जनता ने किसी जनप्रतिनिधि को दस साल, किसी को 17 साल मौका दी। फिर भी किसी ने यहां के लोगों की सुध तक नहीं ली। अपने कार्यकाल में जिन्होंने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया आज वे जनता का हितैशी बनकर अनर्गत बयानबाजी करते चल रहे हैं। मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!