पूर्व सीएम चंपई सोरेन का स्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, पांच घायल

Location: रांची


रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सुरक्षा में लगा एक स्कॉट गाड़ी मंगलवार की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक जवान की मौत हो गई, जबकि पांच जवान जख्मी हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चंपई सोरेन कल रात दिल्ली से कोलकाता लौटे थे। वहां से वह अपने सरायकेला स्थित गांव पहुंचे। गांव में उन्हें पहुंचा कर स्कॉर्ट गाड़ी पुलिस कर्मियों को लेकर लौट रही थी। इसी बीच देर रात करीब 2:00 बजे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक जवान की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। मृत जवान का नाम विनय बान भान सिंह है। विनय चालक था और वही गाड़ी चला रहा था। वह पश्चिम सिंहभूम जिले के खुटपानी का रहने वाला है। घायलों को इलाज के लिए टीएमसी में भर्ती कराया गया। दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

कांडी में जविप्र की समीक्षा बैठक सम्पन्न, राशन वितरण में पारदर्शिता और सख्ती के निर्देश

कांडी में जविप्र की समीक्षा बैठक सम्पन्न, राशन वितरण में पारदर्शिता और सख्ती के निर्देश

कांडी में 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए ससुर-दामाद, बाल-बाल बचे जीवन

कांडी में 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए ससुर-दामाद, बाल-बाल बचे जीवन

गर्भवती महिला के जीवन के लिए 18वां रक्तदान: विराट राजा विश्वास फिर बने मानवता की मिसाल

गर्भवती महिला के जीवन के लिए 18वां रक्तदान: विराट राजा विश्वास फिर बने मानवता की मिसाल

संविधान बचाओ रैली के जरिए कांग्रेस ने दिखाया जनसमर्थन का मजबूत जज़्बा

संविधान बचाओ रैली के जरिए कांग्रेस ने दिखाया जनसमर्थन का मजबूत जज़्बा

ब्रह्मस्थान महावीर मंदिर परिसर में समतलीकरण कार्य संपन्न, श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मिला सामाजिक सहयोग

ब्रह्मस्थान महावीर मंदिर परिसर में समतलीकरण कार्य संपन्न, श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मिला सामाजिक सहयोग

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में गढ़वा के शैलेंद्र पाठक ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, साइक्लिंग प्रतियोगिता में कंपटीशन मैनेजर के रूप में दी सफल सेवाएं

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में गढ़वा के शैलेंद्र पाठक ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, साइक्लिंग प्रतियोगिता में कंपटीशन मैनेजर के रूप में दी सफल सेवाएं
error: Content is protected !!