फोरलेन बाईपास सड़क का मुआवजा लेने के बावजूद खाली नहीं करने से नाराज प्रशासन ने कच्चे पक्के सभी मकान पर चलाए बुलडोजर

Location: Ramana

•रमना: रांची -वाराणसी इकोनामिक कारिडोर के तहत रमना में बन रहे फोरलेन बाईपास और सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहण किए गए भूमि के मुआवजा प्राप्त करने के बाद भी पक्का और कच्चा निर्माण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त हो गई है।श्री बंशीधर नगर के एसडीओ प्रभाकर मिर्धा के आदेश के आलोक में शनिवार को रमना अंचल के करचा,टंडवा तथा परसवान में कच्चा और पक्का निर्माण पर बुडोजर चला।मौके पर सीओं बासुदेव राय,सीई राजकुमार सिंह,राजस्व उपनिरीक्षक सीताराम बड़ाईक,रामरक्षा सिंह,अमीन कुंदन कुमार ठाकुर,फैजुल्लाह अंसारी, एनएच निर्माण कंपनी के कर्मी तथा रमना थाना पुलिस के जवान उपस्थित थे।करचा,टंडवा,परसवान में जैसे ही अभियान आरंभ किया गया ।लोगो में खलबली मच गई।कई लोग स्वंय अपना मकान तोड़ने लगे।अभियान के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंद किया गया था।हलांकि निर्माण हटाने के दौरान मुआवजा भूगतान कि विसंगतियों को लेकर प्रभावित रैयत मुखर रहे।प्रभावित रैयतो का कहना है था कि कही जमीन का मुआवजा नही मिला है तो कही घर का मिला लेकिन जमीन का नही मिला है।ऐसे में निर्माण कैसे हटाए।बासुदेव राय ने बताया कि वैसे रैयत जिनका भूमि अधिग्रहण के बाद भूमि और निर्माण का मुआवजा का भूगतान कर दिया गया है,इसके बावजूद निर्माण को नही हटा रहे थे।उन्हें बार बार निर्माण हटाने की सूचना दिया गया था।लेकिन निर्माण नही हटाने के कारण फोरलेन का निर्माण प्रभावित हो रहा था।बासुदेव राय ने बताया कि रविवार को भी अभियान चलाकर निर्माण हटाया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Neeraj Kumar Pathak

Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!