फिल्म में हीरोइन बनने का झांसा देकर पति के दोस्त ने महिला का किया यौन शोषण, थाने में मामला दर्ज

रांची: गिरिडीह थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहित 25 वर्षीय महिला के साथ पति के दोस्त ने फिल्म में हीरोइन बनने का झांसा देकर 3 महीने तक यौन शोषण किया। दुष्कर्म किया और फिर छोड़ दिया। अब यह मामला पुलिस के पास है। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। इसके बाद गिरिडीह थाने में मामला दर्ज कर आरोपी राहुल मंडल को पुलिस खोज कर रही है। महिला के अनुसार राहुल मंडल उसके पति का दोस्त है। वह अक्सर घर आना जाना करता था। इसी बीच उसकी बातचीत महिला से होती थी। कभी-कभी जब उसका पति घर में नहीं रहता था तो राहुल आकर उससे बातचीत करता था। इसी दौरान राहुल ने कई बार उसका फोटो भी खींच लिया था। राहुल हमेशा कहता था कि तुम बहुत सुंदर हो हीरोइन बनने लायक। फिल्मी दुनिया में हमारी बहुत जान पहचान है। तुम चलो तुम्हें हीरोइन बनवा देंगे फिर बहुत पैसा और नाम मिलेगा। महिला उसके झांसे में आ गई। राहुल 14 अप्रैल को उसके घर में आया। उस समय उसका पति घर पर नहीं था। राहुल उसे फिल्म में काम दिलाने के बहाने लेकर जमुई चला गया। वहां से फिर उसे कोडरमा लाया और फिर ट्रेन पड़कर दिल्ली चला गया। दिल्ली में उसने महिला के साथ संबंध बनाने की कोशिश की। महिला ने जब विरोध किया तो राहुल ने कहा फिल्मी दुनिया में यह सब करना पड़ता है। बिना इसके सफलता नहीं मिलेगी। जितनी भी हीरोइन है सब इसी रास्ते से सफलता के मुकाम पर पहुंची हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं यह तुम्हें करना पड़ेगा। राहुल महिला को डरा धमका कर लगातार यौन शोषण करता रहा। उसने दुष्कर्म भी किया। कई तरह के वीडियो बना लिए। वायरल करने की धमकी दी। एक दिन राहुल उसे वापस लेकर गिरिडीह पहुंचा और बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। महिला अपने घर पहुंची और पति और परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाने में राहुल के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। राहुल की खोज कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!