पलामू में व्यवसायी से 15 लाख के आभूषण लूटकर फरार हो गया अपराधी

पलामू: पलामू जिले के छतरपुर में एक बार फिर लूटपाट की घटना हुई। सोने चांदी के व्यवसायी अशोक सोनी से दो बाइक सवार अपराधियों ने करीब 15 लाख के आभूषण लूट लिए। इसके बाद व्यवसायी को धमकी देते हुए फरार हो गए। अशोक सोनी ने इस संबंध में छतरपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। अशोक सोनी की छतरपुर में अशोक ज्वेलर्स और बर्तन दुकान है। इनकी एक सोने चांदी की दुकान सरईडीह में भी है। अशोक सोनी कल शाम छतरपुर से सरईडीह जा रहे थे। इसी बीच चिरू गांव में नकाबपोश दो बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर अशोक सोनी को रोक लिया। फिर पिस्तौल सटाकर कहा कि जितने भी जेवर और पैसे हैं वह दे दो नहीं तो गोली मार देंगे। अपराधियों ने डिक्की में एक झोले में रखा 8 किलो चांदी का जेवर, 100 ग्राम सोना और अन्य गहना,पैसा और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद भाग निकले। अशोक सोनी शोरगुल करने पर गांव के लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने अपराधियों का पीछा किया लेकिन तब तक वह निकल गए। छतरपुर थाना क्षेत्र में लूट की तीसरी घटना है। अब तक किसी घटना का पुलिस ने उद्वेदन नहीं किया है। इस घटना के बाद व्यवसायों में दहशत का माहौल है। पुलिस अपराधियों की खोज में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!