ओबीसी चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Location: Manjhiaon

मझिआंव:प्रतिनिधि:ओबीसी एकता अधिकार मंच विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन निर्दलीय प्रत्याशी बीडी प्रसाद की अनुपस्थिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश पाल के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के उपरांत ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय सचिव आनंद विश्वकर्मा ने पत्रकारों को बताया कि ओबीसी अधिकार एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद का दुर्घटना में घायल हो जाने के कारण चुनावी कार्यालय का उद्घाटन के मौके पर नहीं पहुंच पाए, उनके निर्देशानुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश पाल के द्वारा उद्घाटन किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बीडी प्रसाद की पत्नी रजनी देवी के द्वारा विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार लोगों से जनसंपर्क अभियान चला रही है जिसमें लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है, तथा जनता नया बदलाव लाना चाहती है ,जिसके लिए प्रतिदिन अन्य पार्टी को छोड़कर ओबीसी एकता अधिकार मंच के पार्टी में सदस्यता ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की बी डी प्रसाद का सपना है कि अगर एक बार जनता का आशीर्वाद मिल जाए , एवं विधानसभा में जाने का मौका मिलता है तो वें क्षेत्र की जनता की सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान करेंगे, लगातार क्षेत्र में ग्रामीणों का जनाधार मिल रहा है, जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है तथा तन- मन -धन -से बीड़ी प्रसाद एवं उनकी पत्नी क्षेत्र में लगे हुए हैं काफी बदलाव की स्थिति की उम्मीद जगी है।
इस मौके पर अखिलेश पाल,अमर प्रसाद, विजय कमलापुरी, सोनू जायसवाल, दीपक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मानिक चंद प्रसाद ,राम रजवार, सुधीर कुमार पाल, सुदेश्वर शर्मा, अशोक विश्वकर्मा, मोतीचंद प्रसाद,अशोक चौरसिया राजनाथ साव , दिलीप कुमार पाल, अभिषेक कमलापुर,विपक्ष कुमार सहित काफी संख्या में ओबीसी एकता अधिकार मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!