नव विवाहिता की रहस्यमय मौत ,परजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

Location: Meral

मेराल थाना क्षेत्र के बाना गांव में तौफिक अंसारी की नव विवाहिता 21 वर्षीय फकरुन खातून की फांसी लगाने से मौत हो गई।यह घटना रविवार के दिन में लगभग ग्यारह बजे के आसपास का बताया गया है। पुलिस ने सुचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है। इधर धुरकी थाना क्षेत्र के सेंधा गांव निवासी मृतका के पिता जहिर अंसारी घटना की सूचना मिलने पर अपने परिजनों के साथ बाना गांव पहुंच कर बेटी की हत्या किए जाने की बात कहते हुए हंगामा करने लगे। इस संबंध में मृतिका के पिता जहीर अंसारी ने आरोप लगाया कि 1 मई 2024 को अपनी बेटी की शादी 2 लाख 80 हजार रुपए नगर एवं अन्य सामान देकर बाना गांव निवासी मैनुलाह अंसारी के पुत्र तौफीक अंसारी से किया था। इसके बाद उनके दामाद एवं समधी तथा अन्य परिवार के सदस्यों द्वारा लगातार दहेज के रूप में रुपए मांग किया जा रहा था। दहेज के लिए बेटी फकरुन खातून को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि जमीन बेचकर 6 जून को 60 हजार रुपए दामाद और समधी को बाना गांव में आकर स्वयं दिया था। इसके बाद भी और दहेज में रुपए तौफीक अंसारी वगैरह के द्वारा मांग किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि फिर से दुबारा दहेज की रुपए नहीं दे पाने के कारण आज रविवार को बेटी फकरुन खातून की हत्या इन लोगों के द्वारा कर दिया गया है। जबकि फांसी लगाने की झुठा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने ससुराल पक्ष बाना गांव वालों पर बेटी की हत्या करने के आरोप में कानूनी कारवाई करने की बात कही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!