मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को ले कर्मीयों को दिया गया प्रशिक्षण

Location: Manjhiaon

मझिआंव- राज्य सरकार की नई महत्वपूर्ण योजना “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” से संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सतीश भगत एवं अन्य कर्मियों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सचिव, अंचल कर्मी, महिला पर्यवेक्षिका बाल विकास परियोजना, नगर पंचायत कर्मी, पंचायत मुखिया एवं अन्य कई विभाग के कर्मियों को कहा गया कि सरकार का महत्वाकांक्षी योजना “झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना” में 21 वर्ष से 49 वर्ष तक के महिलाओं को जोड़ना है। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत ने कहा कि सरकारी, मान्यता प्राप्त, या जनप्रतिनिधि के घर के सदस्यों को नहीं जोड़ना है। क्षेत्र में जाकर सभी को इस योजना का फॉर्म घर के सदस्यों के अनुसार देना है। और सभी से फार्म भरवा कर दो अगस्त तक जमा कर लेना है। साथ ही उन्होंने कहा कि 3 अगस्त से 10 अगस्त तक प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाया जाएगा जिसमें लाभ लेने वाले लाभुकों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस योजना में कोई भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह से सभी कर्मियों को कई अन्य जानकारी दी गई। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से अंचल अधिकारी का शंभू राम भी उपस्थित थे। और उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ योग्य लाभुकों तक हर संभव पहुंचना चाहिए। बताते चलें कि सरकार की नई महत्वाकांक्षी योजना के प्रशिक्षण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के सख्त निर्देश के बावजूद भी दोनों प्रखंड क्षेत्र के कई मुखिया या प्रतिनिधि शामिल नहीं हुए। मौके पर प्रशिक्षण के दौरान पुरहे पंचायत मुखिया शंभू राम,सलगा पंचायत मुखिया उमेश प्रजापति, पंचायत सचिव रविंद्र दुबे, महावीर महतो,विनोद सिंह, अविनाश कुमार,उत्पल सोरेन, परमानंद प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका सहित आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे।

के अलावा कोई मुखिया उपस्थिति नहीं थे। उनके जगह उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

30 जुलाई मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया। को लेकर बैठक बुलाई गई है। पत्रांक 138 के तहत बीडीओ सह सीडीपीओ के द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक आंचल मझिआंव, सभी पंचायत सचिव मझिआंव एवं बरडीहा, महिला पर्यवेक्षाका बाल विकास परियोजना मझिआंव, नगर पंचायत कर्मी मझिआंव, सभी मुखिया मझिआंव एवं बरडीहा और सभी सेविका आंगनबाड़ी केंद्र मझिआंव एवं बरडीहा को “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” का प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया है। इस महत्वाकांक्षी ग्रामीण विकास योजना का क्रियान्वयन किया जाना है। जिसका शुभारंभ 3 अगस्त 2024 से 10 अगस्त 2024 तक कैंप आयोजित कर किया जाना है। योजना को सफल क्रियान्वयन में हेतु प्रशिक्षण की आवश्यकता के लिए 30 जुलाई दिन मंगलवार को 11: 30 बजे प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए कहा गया है। जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा पत्र की प्रतिलिपि कार्यपालक पदाधिकारी मझिआंव, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरडीहा, अंचल अधिकारी मझिआंव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा को भी सूचना प्रेषित किया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!