मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

Location: Bhavnathpur

विशुनपुरा, प्रतिनिधि:
विशुनपुरा-बंशीधर नगर मुख्य पथ पर पिपरी गांव के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रमना थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी रामसुरज बियार, पिता महेंद्र बियार, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सारो गांव से अपने जीजा के यहां से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर पिपरीकला गांव के रंजीत कुमार चंद्रवंशी उर्फ छोटू, पिता कन्हाई चंद्रवंशी, से हो गई, जो विशुनपुरा से अपने घर जा रहे थे।

इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रंजीत कुमार के सिर में गहरी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने रंजीत कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गढ़वा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

दूसरे घायल, छोटन कुमार का इलाज जारी है। मृतक रंजीत कुमार का अंतिम संस्कार पिपरीकला के बाकि नदी घाट पर कर दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ritesh Kumar Dwivedi

    Location: Bishunpura Ritesh Kumar Dwivedi is reporter at आपकी खबर News from Bishunpura

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!