मझिआंव: नाली की समस्या हल किए बिना लौटे पदाधिकारी, सड़क पर गंदे पानी से लोग परेशान

Location: Meral

मझिआंव नगर पंचायत के ब्लॉक रोड पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से राहगीरों को हो रही परेशानी का समाधान अब तक नहीं हो सका है।

पांडेय पेट्रोल पंप से लेकर पुरानी सेंट्रल बैंक तक नाली और घरों के गंदे पानी के सड़क पर बहने से लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों सहित सभी अधिकारी और पदाधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

“आपकी खबर” ने 24 दिसंबर को इस समस्या को “ब्लॉक रोड में नारकीय स्थिति से लोग परेशान” शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस बल जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे।

समाधान से पहले ही लौटे अधिकारी

गंदा पानी साफ कराने और नाली को जोड़ने के लिए अधिकारी पहुंचे, लेकिन दुकानदारों के विरोध के कारण काम अधूरा रह गया। दुकानदार सुनील कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता और प्रदीप कुमार गुप्ता समेत अन्य लोगों ने नाली को जोड़ने से इनकार कर दिया। इसके चलते अधिकारी बिना समाधान किए वापस लौट गए।

अतिक्रमण बना बड़ी समस्या

अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि ब्लॉक रोड के पईन पर 40-50 कट्ठा सरकारी जमीन है, जिसे स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। यहां घर और दुकानें बना दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मापी कराकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा जाएगा और अवैध कब्जा हटाया जाएगा।

स्थानीय निवासियों की मांग है कि समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि उन्हें नारकीय स्थिति से राहत मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
    error: Content is protected !!