मझिआंव में मोबाइल दुकान में वेंटिलेटर तोड़कर चोरी, लाखों की संपत्ति चोरी, पुलिस जांच जारी

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित वैष्णवी मोबाइल शॉप में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के वेंटिलेटर को तोड़कर दर्जनों मोबाइल चोरी कर लिए। दुकान के मालिक सुप्रीम प्रसाद ने थाना में लिखित आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दुकानदार सुप्रीम प्रसाद ने बताया कि जैसे ही वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे, उन्होंने देखा कि दुकान में रखा हुआ सारा मोबाइल गायब था। जांच करने पर यह पाया गया कि चोरों ने दुकान के वेंटिलेटर को काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और मोबाइल चोरी कर लिए। चोरी किए गए मोबाइलों का अनुमानित मूल्य लाखों रुपये बताया जा रहा है। दुकानदार ने यह भी बताया कि दुकान के सामने बांस की सीढ़ी पड़ी हुई थी, जिसे नवनिर्मित शीश मंदिर परिसर से लाकर चोरों ने वेंटिलेटर तोड़ने में इस्तेमाल किया।

इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को थाने में लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि भुक्तभोगी द्वारा चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई है और उम्मीद है कि मोबाइल चोर जल्द ही पकड़ में आएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

News You may have Missed

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

error: Content is protected !!