मिलेनियम स्कूल के शिक्षक ने की छात्र की बेरहमी से पिटाई, माता-पिता ने थाने में की शिकायत

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक ने छात्र को बेहरमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा कि स्कूल के शिक्षक शोभित कुमार ने गाली देने के आरोप में छात्र की इतनी बेहरमी से पिटाई की कि वह बेहोशी हालत में स्कूल के बेंच पर क्लासरूम में गिर गया। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बदहवाश स्थिति में छात्र डरा सहमा घर पहुंचा। छात्र की पीठ और कान के पास छोटे के निशान आ गए। घर वालों ने आनन फानन में घायल छात्र को प्राथमिक इलाज कराया। इसके बाद बच्चे ने घटना की पूरी जानकारी घर वालों को दी। उसके बाद बच्चे के माता पिता ने स्कूल के निर्देशक मुमताज रही से बातचीत किया लेकिन उन्होंने इस मामले को गंभीरता से ना लेते हुए संतोष जनक जवाब नहीं दिया। निर्देशक द्वारा मामले को रफा-दफा करने पर पड़े रहे। जिसके बाद स्थानीय थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के जंगीपुर स्थित ब्लॉक मोड निवासी शंभू कुमार के 14 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार मिलेनियम पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र का है।

घटना के संबंध में पीड़ित दीपक कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार को स्कूल गए हुए थे। इसी बीच अपने क्लास के कुछ दोस्तों के साथ खेलकूद रहे थे। खेलकूद के क्रम में एक दोस्त ने दीपक कुमार को मार कर भागने लगा। इसी बीच दोनों दोस्त के बीच नोंकझोंक होने लगी। इसे देख स्कूल के शिक्षक शोभित कुमार आए और दोनों छात्रों की पिटाई कर अलग कर दिए। बाद में शिक्षक ने दीपक कुमार को थप्पड़, केहूनी, डंडा व लात घुसा से बेहरमी से पिटाई कर दिए। इतना ही नहीं शिक्षक शोभित कुमार ने छात्र को धमकी भरे शब्दों में यह भी कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है फिल्म अभी बाकी है।

मिलेनियम पब्लिक स्कूल के शिक्षक मुमताज राही ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि छात्र की पिटाई शिक्षक ने की है। इसकी जानकारी छात्र के परिजन व स्कूल में मिली है। घटना के वक्त में स्कूल में मौजूद नहीं था। सामाजिक स्तर पर समझौता कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई करना गलत है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!