मेराल में वज्रपात से तीन लोग हुए घायल, तीन पशु भी मरे

Location: Meral

मेराल थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में वज्रपात की घटना में तीन व्यक्ति घायल और चार पशुओं की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गेरुआ गांव के बिछियादामर टोला निवासी, मुख्तार अंसारी 40 वर्ष और कविता कुमारी 18 वर्ष , बारिश होने के दौरान वज्रपात की घटना में घायल हुए हैं । दोनों घायलों का इलाज मेराल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा भेज दिया गया है। इसके साथ ही तेनार गांव निवासी सोनम कुमारी 22 वर्ष वज्रपात की घटना में घायल हो गई है जिसका इलाज संगवारिया के निजी अस्पताल में किया जा रहा है। इसके अलावा मेराल गांव में भीखू पटवा और शंभू राम का एक-एक गाय की, मौत हो गई है जबकि गोबरदाहा गांव निवासी रामप्रताप कोरवा के दो बेल वज्रपात की घटना में मौत हो गई है। इन सभी घटना के संबंध में सी ओ यशवंत नायक से पूछे जाने पर बताया कि घटना की जानकारी मिली है उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त होने के बाद सरकारी प्रावधान के अनुसार आपदा प्रबंधन राहत कोष से राशि भुगतान करने की आश्वासन दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!