मेराल के संगबरीया में लक्ष्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजित

Location: Meral

मेराल प्रखंड के संगबरीया गांव में रविवार के सुबह लक्ष्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुवात मुखिया संजय राम, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू प्रसाद, डॉक्टर लालबहादुर साह, आयोजन समिति के अध्यक्ष रुपेश कुमार विश्वकर्मा, सचिव विपीन कुमार साव, कोषाध्यक्ष लवकुश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया तथा दौड़ के लिए भीसिल बजाया गया।

दौड़ प्रतियोगिता में 90 प्रतिभागियों ने शामिल होकर संगबरीया गांव स्थित अस्पताल चौक से दौड़ते हुए रेलवे गेट जाकर पुनः रेलवे गेट से संगबरीया गांव अस्पताल चौक आकर दौड़ समाप्त किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के साथ दर्शक भी मौजूद रहे। इस दौड़ प्रतियोगिता में कांडी थाना क्षेत्र के अख्तर अंसारी पिता अहमद अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही दूसरा स्थान गढ़वा खेलो इंडिया के अमित कुमार पिता सुरेंद्र राम ने प्राप्त किया। जबकि तीसरा स्थान अमहर बिशनपुरा के नेपाल कुमार पिता रामाश्रय पासवान ने अपने नाम किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अख्तर अंसारी को 5100 रुपए नकद के साथ मेडल एवं शिल्ड कप दिया गया। वहीं दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले अमित कुमार को 2100 रुपए नकद के साथ शिल्ड और मेडल दिया गया। इसी तरह तिसरा विजेता नेपाल कुमार को 1100 रुपए नकद के साथ शिल्ड और मेडल दिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर अनिल साह, ज्ञान रंजन मिश्रा, चंदेश्वर कुमार ,शिवपूजन कुमार, सूरज गुप्ता, राजू कुमार रंजन, विकास कुमार गुप्ता ,धीरज सिंह, वशिष्ठ विश्वकर्मा, वीरेंद्र साह,लक्ष्मण प्रसाद, रमेश बैठा ,सुनील सिंह ,अरुण कुमार रवि ,ऋषिकेश विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे ‌।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
    error: Content is protected !!