मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर निकाली गई रैली

Location: Dhurki

धुरकी: धुरकी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर सोमवार को रैली निकाली, यह जागरूकता रैली नोडल पदाधिकारी व प्रतिनियुक्त कर्मी प्रखंड समन्वयक मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार, जेई.लव कुमार सिंह, व पंचायत सचिव.देवाकांत मेहता, रोजगार सेवक उमेश कुमार, राजू रंजन रवि, बीएफटी शुभलाल राम, शशि कुमार के नेतृत्व में शुरुआत की गई, रैली विधालय परिसर से निकाली गई जो प्रखंड मुख्यालय व कर्पूरी चौक होते हुए शिवरी मोड़ तक पहुंची, इस दौरान छात्राएं हाथों में वोट देने की अपील की तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिसमें पहले मतदान फिर जलपान, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, चाहे नर हो या नारी मतदान सब की जिम्मेवारी, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, अब जागो प्यारे मतदाता वोट हमारा अधिकार कभी ना करे इसका बहिष्कार, जैसी स्लोगन लिखा था वही नोडल पदाधिकारी व प्रतिनियुक्त कर्मी ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर यह जागरूकता अभियान की जा रही है उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है। भारत के नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान देकर एक सशक्त सरकार का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाना चाहिए, देश के हर नागरिक जिनका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गया हो वे सभी मतदान जरूर करें, इस मौके पर विद्यालय के वार्डन व शिक्षक मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ghulam Rabbani

    Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!