मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिया हाथियों के उत्पात पर अंकुश लगाने का निर्देश

Location: Garhwa

गढ़वा। जिले के रंका, रमकंडा, चिनियां आदि प्रखंडों में लगातार हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीणों को जान माल के नुकसान सहित काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। मंत्री श्री ठाकुर ने अपने आवास पर वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री ने मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं, आज तक विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, भविष्य की कार्रवाई और संभावित समाधान, ग्रामीणों को मुआवजा की स्थिति की जानकारी लिया। मौके पर मंत्री ने वन विभाग के पदाधिकारियों को क्षेत्र में हाथियों के बढ़ रहे उत्पात की समस्या से निजात दिलाने का निर्देश दिया। साथ ही पीड़ित ग्रामीणों को यथाशीघ्र मुआवजा देने, हाथी-मानव संघर्ष को रोकने की दिशा में अधिकारियों को विशेष कदम उठाने का निर्देश दिया।
गढ़वा दक्षिणी वन प्रमंडल के डीएफओ एबिन बेनी अब्राहम ने बताया कि इस मामले में विभाग समुचित कार्रवाई कर रही है। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच वन प्रबंधन समिति के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हाथी के हमले के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है। साथ ही विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को मिर्च जलाकर हाथी को दूर रखने का प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों के बीच मिर्चा एवं मशाल जलाने के लिए तेल, टार्च आदि का वितरण किया गया है। अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में हाथी भगाने के लिए पश्चिम बंगाल से विशेषज्ञ दल को बुलाया गया है। यह टीम काम कर रही है। मुआवजा की लंबित मामले को निपटाने के लिए विभाग कुछ ग्रामीणों को चिन्हित कर फार्म भरने आदि कार्यों का प्रशिक्षण दे रही है। ताकि नुकसान का मुआवजा यथाशीघ्र दिया जा सके। डीएफओ ने बताया कि इसके अतिरिक्त भी यदि प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने या अन्य किसी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होगी तो विभाग वह भी उपलब्ध करायेगी। मौके पर वन विभाग के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!