मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का प्रहार: विकास पुस्तिका जनता का अधिकार लूटने वालों के लिए आईना

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को अपने पांच वर्षों के विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने वाली विकास पुस्तिका का विमोचन किया। यह विमोचन उनके आवास पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि यह विकास पुस्तिका उन लोगों के लिए आईना है जो जनता के हक और अधिकारों को लूटने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई जनप्रतिनिधि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे और सरकार जनता के प्रति समर्पित रहे, तभी ऐसी पुस्तिका संभव है।

मंत्री ने कहा कि गढ़वा जिला, जो पहले विकास से कोसों दूर था, आज हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, सिंचाई, पर्यटन, खेलकूद जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण इस पुस्तिका में दिया गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी 13 नवंबर को होने वाले चुनाव में इस पुस्तिका के आधार पर अपने वोट का इस्तेमाल करें और गढ़वा के विकास को आगे बढ़ाएं।

इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, और कई अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!