मंत्री के गाड़ी का खर्चा के साथ उनके निजी खर्चे भी पीएचईडी विभाग वहन करती है : गिरिनाथ सिंह

Location: Meral

मेराल : पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अनवरत जारी है। आज यात्रा के दौरान सिंह ने वर्तमान विधायक सह पेयजल मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए।

श्री सिंह ने आरोप लगाया कि मंत्री के दसों उंगली भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि हर ट्रेक्टर से 3000-4000 रुपए प्रत्येक दिन रिचार्ज के नाम पर लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीएचईडी विभाग मंत्री के गाड़ी का खर्चा के साथ उनके निजी खर्चे भी विभाग वहन करती है।

श्री सिंह ने हासनदाग के अमाटोली के रहने वाले नथन चौधरी की मौत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चौधरी को गरीब होने के कारण ही मौत के घाट उतार दिया गया था।

निर्दोष व्यक्तियों को जेल भेजा गया था। श्री सिंह ने दावा किया कि उन्होंने मेराल प्रखंड के लोगों के सहयोग से धरना दिया और उसी समय थानेदार का ट्रांसफर करवा दिया गया था। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री चाहते तो सभी लोगों पर से केस नाम वापस ले लिया जाता।

श्री सिंह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा आने वाले दिनों में ऐसे भ्रष्ट लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी। यात्रा मुख्य रूप से पंचायत गेरूआ के सभी गाँव में और हासनदाग के सभी गाँव में किया गया।

कार्यक्रम में सुनील चंद्रवंशी, शिवनाथ चौधरी, अवध सिंह, प्रभाकर, सरयू चौधरी, हरिवंश राम, नरेश चौधरी, बुद्दू चौधरी, राजेंद्र चौधरी, शिवमंगल चौधरी, रमेश चौधरी, अर्जुन चौधरी, सुनीता देवी, सोनी देवी, रजनी देवी सहित सैकड़ों में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!