ममता वाहन कॉल सेंटर के स्टाफ का कटा गया मानदेय, पूछा गया स्पष्टीकरण

Location: Garhwa

गढ़वा सदर अस्पताल स्थित ममता वाहन कॉल सेंटर में आए दिन लापरवाही का मामला सामने आते रहता है। पिछले दिन मेराल प्रखंड के एक महिला को प्रसव करने के लिए सदर अस्पताल आना था। जिसे लेकर स्वास्थ्य सहिया के द्वारा ममता वाहन कॉल सेंटर के स्टाफ को लगातार फोन से प्रयास किया जा रहा था। लेकिन ममता वाहन कॉल सेंटर के स्टाफ कंचन कुमार ना तो फोन रिसीव किया और ना ही उक्त प्रसव पीड़ा से पीड़ित मरीज को ममता वाहन उपलब्ध हो पाया। इसके बाद स्वास्थ्य सहिया के द्वारा सिविल सर्जन को इसकी शिकायत की गई। सिविल सर्जन तत्काल 108 एंबुलेंस के मदद से उसे सदर अस्पताल तक पीड़ित मरीज को पहुंचाया गया। जहां मरीज का नार्मल प्रसव कराया गया। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि मेराल प्रखंड की एक प्रसव पीड़ा के लिए महिला को सदर अस्पताल आना था। जिसे लेकर सहिया के द्वारा कॉल सेंटर में कॉल किया गया। कॉल सेंटर के स्टाफ के द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया। उसके बाद उसे तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका सामान्य प्रसव हुआ। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर के कंचन कुमार का एक दिन का मानदेय काटते हुए उनसे स्पष्टीकरण का मांग किया गया है। अगर दोबारा अपने ड्यूटी में सुधार नहीं करते हैं तो उन्हें कॉल सेंटर के कार्य से मुक्त कर दिया जाएगा।

प्रत्येक दिन कॉल सेंटर से दर्जन मरीज लौटते है

गढ़वा सदर अस्पताल स्थित कॉल सेंटर में तीन कर्मियों को ड्यूटी में लगाया गया है। लेकिन सदर अस्पताल में प्रसव के बाद हर दिन मरीज के परिजन कॉल सेंटर का चक्कर लगाते रहते हैं। लेकिन कॉल सेंटर में ताला बंद कर कर्मी गायब रहते हैं। जिसे लेकर आए दिन परिजन शिकायत करते हैं। की कॉल सेंटर में कोई भी कर्मचारी उपलब्ध नहीं है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!