लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू

Location: Meral

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो गया है। श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान कर पवित्र भोजन ग्रहण कर सूर्योपासना के इस विशेष पर्व की शुरुआत की है। इस अवसर पर नदी, सरोवर, तालाब, और कुंओं सहित विभिन्न जल स्रोतों पर छठ पूजा समितियों द्वारा साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है, जिससे छठ घाटों को सजाया जा सके।

गढ़वा जिला मुख्यालय के दानरो नदी घाट पर भी हर साल की तरह इस बार विभिन्न क्लबों द्वारा छठ व्रतधारियों के लिए घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दानरो नदी के साथ-साथ सरस्वती नदी किनारे स्थित घाटों को भी विभिन्न पूजा समितियों द्वारा सजावट और अन्य व्यवस्थाओं के साथ तैयार किया जा रहा है।

शुद्धता, पवित्रता और आस्था का प्रतीक यह महापर्व मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने जलाशयों के किनारे साफ-सफाई की है और आने-जाने के रास्तों की व्यवस्था, बिजली की सुविधा आदि को दुरुस्त किया गया है ताकि व्रतधारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस वर्ष चुनाव के कारण छठ महापर्व की रौनक कुछ कम महसूस हो रही है। आमतौर पर छठ से एक सप्ताह पूर्व से ही छठ गीतों की गूंज और बाजारों में चहल-पहल नजर आती थी, जो इस बार थोड़ी कम दिखाई दे रही है। इसके बावजूद शहर से लेकर गांव तक छठ व्रतधारियों की संख्या में कमी नहीं आई है, बल्कि हर वर्ष की तरह यह संख्या बढ़ रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नदी, तालाब और आहर के किनारे छठ घाटों की साफ-सफाई पूरी कर ली गई है।

प्रशासन ने चुनावी ड्यूटी के बावजूद छठ घाटों का निरीक्षण जारी रखा है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!