क्रशर प्लांट कटिंग के खिलाफ विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर: विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को टाउनशिप गोलंबर के पास मजदूरों और रैयतों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारी प्लांट कटिंग पर तत्काल रोक लगाने और ऑक्शन रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

विस्थापित संघर्ष समिति के संरक्षक सुशील चौबे ने कहा कि भवनाथपुर और श्रीबंशीधर नगर के राजस्व ग्राम दहेड़िया और तुलसीदामर की जमीन हमारे पूर्वजों ने एशिया के सबसे बड़े क्रशर प्लांट को स्थापित करने के लिए औने-पौने दामों में दी थी। लेकिन सेल प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण यह प्लांट वर्षों से वीरान पड़ा है। अब इसे ऑक्शन के जरिए काटा जा रहा है, जो यहां की औद्योगिक विरासत को नष्ट करने की साजिश है।

सुशील चौबे ने बताया कि कुछ दिन पहले एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान सेल अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि प्लांट का कटिंग कार्य नहीं होगा। इसके बावजूद कटिंग का काम जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन, प्रशासन और राज्य सरकार की होगी।

विस्थापितों की मुख्य मांगें:

  1. क्रशर प्लांट के कटिंग कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए।
  2. सेल द्वारा पूर्व में किए गए वादों को पूरा किया जाए।
  3. विस्थापितों और रैयतों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए।
  4. सेल द्वारा बिना सहमति कोई नया कार्य शुरू न किया जाए।

धरना प्रदर्शन में विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र साह, सिंदुरिया पंचायत मुखिया नंदलाल पाठक, दीपक जायसवाल, रामविजय साह, धर्मेंद्र कुमार साह, मोहन साह, शोभनाथ साह, लखन वियार, ददूली साह, जितेंद्र पाठक, रामलखन राम, शंभू पासवान, बाला प्रसाद यादव, जयकुमार पासवान, भरत साह, शनिचरा अगरिया, और रामपति देवी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!